फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री : 172 गांव में शिविर, अफसरों ने देखी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार को छह ब्लॉक के 172 गांव में शिविर लगाकर किसानों की रजिस्ट्री तैयार कराई गई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य, तहसीलदार ज्ञानपुर अजय कुमार सिंह, डीडी कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह और एसडीओ रत्नेश कुमार सिंह ने ज्ञानपुर के चकश्रीदत्त गांव में लगे शिविर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एडीएम ने कर्मचारियों से प्रगति जानी। कहा कि 31 जनवरी तक हर हाल में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीडी कृषि ने बताया कि 1.86 लाख के सापेक्ष अब तक 22 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बन गई है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में तकनीकी दिक्कतों से काम प्रभावित रहा, लेकिन अब तेजी से हो रहा है।
उन्होंने अनुमान जताया कि 31 जनवरी तक शत प्रतिशत किसानों की रजिस्ट्री तैयार हो जाएगी। कई शिविर में लगे कर्मियों ने बताया कि बेहतर नेटवर्क न मिलने के कारण साइट सही तरीके से नहीं संचालित हो रही है अथवा स्लो चल रही है। रजिस्ट्री तेजी से हो सके इसके लिए भरपूर नेटवर्क जरूरी है।
विज्ञापन

इसके अलावा आधार और खतौनी में अलग-अलग नाम लिखे होने की समस्या भी आ रही है। दोनों जगह अलग-अलग नाम होने से साइट पर प्रपत्र अपडेशन फेल हो जा रहा। आधार और खतौनी में नाम समान होने पर यह तुरंत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें