फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: किसान ने ईंट से बंद किया सीखड़ रजवाहा, ग्रामीणों में नाराजगी; किसान के बेटे पर दर्ज है FIR

Fri, 29 May 2026 07:57 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही के महदेपुर गांव में किसान बसंत लाल मौर्य ने भूमिधरी जमीन विवाद को लेकर सीखड़ रजवाहा की पुलिया ईंट लगवाकर बंद कर दी। इससे सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग किसान को समझाने में जुटा है। समय रहते रजवाहा नहीं खुला तो 10 जून बाद नहर चालू होने पर 50 से 100 गांवों की सिंचाई प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
किसान ने ईंट से बंद किया सीखड़ रजवाहा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: भदोही के औराई ब्लॉक के महदेपुर गांव में सिंचाई विभाग पर भूमिधरी जमीन पर नहर ले जाने का आरोप लगाते हुए किसान बसंत लाल मौर्य ने सीखड़ रजवाहा की पुलिया के नीचे ईंट जुड़वाकर बंद कर दिया। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। जल्द ही उसे नहीं खोला गया तो नहर चालू होने पर पानी आगे नहीं जा सकेगा। मामले में सिंचाई विभाग ने जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन




ज्ञानपुर मुख्य नहर से अलग-अलग रजवाहा के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पानी पहुंचता है। औराई क्षेत्र में सीखड़ रजवाहा से ही माइनरों के जरिए पानी खेतों तक पहुंचाया जाता है। शुक्रवार को महदेपुर गांव निवासी किसान बसंतलाल मौर्य ने रजवाहा के पुलिया को ईंट जुड़वाकर बंद कर दिया। आरोप है कि उसकी नहर से सटी गैरेज की दुकान थी। 
विज्ञापन


पिछले दिनों उसे नहर विभाग ने हटवा दिया और उसके बेटे सुभाष पर प्राथमिक दर्ज किया। किसान ने आरोप लगाया कि उसकी एक बीघा जमीन पास में है। नहर में भी उसकी जमीन गई है। सीमांकन और पैमाइश के लिए 21 बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आज तक समाधान नही किया गया। न्याय दिलाने की बजाए उसकी दुकान को हटाकर प्राथमिकी दर्ज की गई। 

वहीं दूसरी ओर सीखड़ रजवाहा बंद करने की खबर से सिंचाई विभाग में खलबली मच गई। गांव में विभागीय कर्मचारियों की टीम पहुंचकर मामले की जांच किया। किसान को समझाकर ईंट हटाने की मांग की गई, लेकिन वह नहीं माना। सिंचाई विभाग ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से किया। सहायक अभियंता राबिन वर्मा ने बताया कि टीम जांच के लिए गई थी। किसान को समझाया जा रहा है। अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

.. तो 50 से 100 गांव में सिंचाई होगी प्रभावित
धान की नर्सरी के पानी के लिए जल्द ही नहर चालू होगी। 10 जून के बाद कभी भी नहर को चालू किया जाएगा। ऐसे में समय रहते सीखड़ रजवाहा को नहीं खोला गया तो 50 से 100 गांव में सिंचाई की समस्या बढ़ जाएगी। इससे धान के सीजन में किसानों को परेशान होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें