फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से खेत-सड़कें लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश से खेत-सड़कें लबालब
विज्ञापन

फोटो: 01,02,03,07,09 और 16
बारिश से दलहनी-तिलहनी फसलों की बुआई फंसी
60 फीसदी धान की रोपाई पूर्ण, लक्ष्य से अधिक रोपाई
सैकड़ो बीघे धान की फसल डूबी, किसानों की बढ़ी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। जिले में मानसून की मेहरबानी जारी है। शुक्रवार को चार घंटे की झमाझम बारिश से खेत-सड़कें पानी से लबालब हो गईं। ज्ञानपुर, गोपीगंज की सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया जबकि कई मोहल्लों में जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी। सड़कें लबालब होने से यातायात प्रभावित रहा। औराई, अभोली, सुरियावां क्षेत्र में सैकड़ों बीघे धान की फसल पानी में डूब गई है।
शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे से साढ़े तीन बजे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हुई। इससे ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहा, पुरानी कलेक्ट्रेट, पुरानी बाजार समेत कई मोहल्लों में पानी भर गया। गोपीगंज के बघेल छावनी संग हाईवे पर एक से दो फीट पानी जमा हो गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। लगातार हो रही बारिश के कारण आठ हजार हेक्टेयर में बोई जाने वाली दलहनी और तिलहनी पर संकट मंडरा रहा है। जिन किसानों ने बुआई की थी वह फसलें नष्ट हो गई, हालांकि धान की रोपाई 28 हजार हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष बढ़ सकता है। औराई संवाददाता के अनुसार, पिछले साल निकासी न होने से धान की सैकड़ंो एकड़ फसल सड़क नष्ट हो गई थी। इस साल भी हो रही बारिश से फसल नष्ट होने का खतरा मंडराने लगा है। हाईवे को सिक्सलेन में तब्दील करने का कार्य चल रहा है तभी से ग्रामीण बारिश और जलभराव को लेकर आशंकित रहे। जल निकासी की सुविधा न होने से औराई, भवानीपुर, जेठूपुर, जयरामपुर, अमीरपट्टी, पुरुषोत्तमपुर, बारी गांव में हाईवे के किनारे सैकड़ंो एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई हैं। हाईवे से तहसील रोड जाने वाली पुलिया सिन्हा रोड के सामने सहित कई जगह बने हुए हैं जिनसे जल निकासी होती है। ग्रामीण क्षेत्रों का पानी इन्हीं पुलिया से निकलकर बाहा से होते हुए ज्ञानपुर नहर प्रखंड में जाती है। पुलिया खराब होने से पानी निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधा बनाने से फसलें डूबी, किसान परेशान
सुरियावां। बारिश के बीच वरुणा नदी में बंधा बनाने से कई गांव में जल भराव के कारण फसल डूब गई है। मछली मारने के लिए कुछ लोग बंधा बना लिए हैं। जिससे कारो, ग़हरपुर, तुलापुर, अभिया, बहुता, भोरापुर आदि गांवों में धान की फसल डूब चुकी है। किसान कल्पनाथ यादव, लालमणि, लालजी, गुलाबधर, शिवसागर, चिंतामणि, छोटेलाल, गुलाब, प्रमोद, अंदुल हमीद आदि ने सुरियावां थाना प्रभारी से मांग किया कि उक्त बंधा को खुलवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें