कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल विभव श्रीवास्तव ने करते हुए कहा कि फेयरवेल की परंपरा छात्रों के विकास की आधारशिला है।
इसे हर वर्ष बनाए रखना चाहिए। अनस खां और शारिक फराज ने अपने शानदार डूण्ट से दिल जीत लिया। इसके अलावा किसी ने लतीफा सुनाया तो किसी नृत्य से लोगों का दिल जीता। मिस्टर और मिस फेयर चुने गए दोनो प्रतिभागियों को प्रिंसिपल ने स्मृत चिन्ह भेंट करते हुए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
अली अख्तर और शमाइल फातमा ने एंकरिंग की। कक्षा 11 के तुलिका बरनवाल, अफसर अंसारी, सानिया, कृष्णकांत, लक्ष्य विज, मयंक सिंह, जिशान, अरफा, जारा, मरियम, बुशरा आदि ने व्यापक रूप से सहयोग किया।
कार्यक्रम में शिक्षकगण डा.आलोक श्रीवास्तव, आरिफ अंसारी, राजीव मौर्या, आशीष बरनवाल, शालिनी श्रीवास्तव, वीके सिन्हा, संजय यादव, इरम अंसारी, सदफ अंसारी, कलीम अंसारी आदि भी मौजूद रहे।