फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ही गरीबों की सच्ची हितैषी

Wed, 18 Feb 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डीघ के बनकट उपरवार में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा का नागरिक अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

सभा में बतौर मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार नौ माह में एक भी वायदे को पूरा नहीं कर सकी। आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ अफवाहों की राजनीति कर रही है। जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दिकी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं चला रहे हैं। कहा कि देश की आधी आबादी को जहां दो जून की रोटी नसीब नहीं हो रहा है वहीं प्रधानमंत्री के आवाभगत में करोड़ो रुपये खर्च किया जा रहा है। इस मौके पर कन्हैयालाल गुप्त, शारदा प्रसाद बिंद, राजितराम यादव, जगदीश पाल, मुन्ना पांडेय, कमलाशंकर महतो, धर्मराज मिश्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कल्लूराम यादव ने किया। वहिदानगर संवाददाता के अनुसार, डीघ विकास खंड के बनकर उपरवार गांव में स्थित आनंद शिक्षा निकेतन में मंगलवार को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा का नागरिक अभिनंदन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि श्री मिश्र ने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ है। बिना शिक्षा के मानव पशु के समान है। उन्होंने विद्यालय के लिए एक लाख 20 हजार नकद दिया तथा सोलर लाइट लगवाने की बात कहीं। इस मौके पर लालजी यादव, देवी प्रसाद, राहुल दूबे, रविशंकर पांडेय, पं. राज बहादुर यादव, गोरेलाल मिश्रा, अष्टभुजा, नरसिंह शुक्ला, वंशराज, पूर्व बीडीसी नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें