फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आबादी की जमीन को लेकर भिड़ा परिवार..., कहासुनी के बाद खूब चले ईंट-पत्थर; दो महिलाएं लहुलूहान

Mon, 24 Mar 2025 05:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मतेथू गांव में जमीन के विवाद में मारपीट की सूचना मिलते ही माैके पर सुरियावां थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायल महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मामला आबादी की जमीन से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के सुरियावां थानाक्षेत्र के मतेथू गांव में सोमवार को दोपहर में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए गए। 

विज्ञापन




एक पक्ष की दो महिलाओं के सिर फट गए और वह अचेत होकर गिर गईं। इससे गांव में खलबली मच गई। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

गांव के स्व. रामेश्वर मोदनवाल के आवास के सामने आबादी की जमीन है। उस पर कुछ लोगों ने कब्जा किया है। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे गांव के रामशिरोमणि मौर्य आबादी की जमीन पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान गोपीचंद मौर्या ने विरोध किया तो मामला बिगड़ गया। दोनों परिवार के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान ईंट-पत्थर चलने से रीता देवी (40) पत्नी भुपेंद्र मौर्या और आरती देवी (45) पत्नी राजकुमार घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें