गोपीगंज। नगर क्षेत्र में ज्ञानपुर रोड पर बुधवार को उस समय सिलाई मशीन दुकानदारों में अफरातफरी मच गई जब चौकी पुलिस के साथ ऊषा कंपनी कर्मचारियों ने दुकानों पर छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान टीम ने कंपनी के नाम पर नकली सामान बेच रहे राजू चूड़िहार और विदाउल विश्वकर्मा को चौकी ले गई। चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी ने कहा कि कंपनी की ओर से तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है।
कंपनी की टीम में शामिल मो. शाकिर ने बताया कि ऊषा सिलाई मशीन के नाम पर कुछ दुकानदार नकली सामान देकर ग्राहकों को ठगने की शिकायत मिली थी। मामले पर गंभीर हुई कंपनी ने टीम गठित कर नगर में जांच की जिम्मेदारी दी गई। वह पुलिस टीम के साथ नगर में धड़ल्ले के साथ बेची जा रही सिलाई मशीनों की दुकानों पर छापेमारी कराकर नकली मशीन के साथ दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस सौंपा गया। वहीं पुलिस कंपनी कर्मचारियों की औचक छापेमारी से सिलाई मशीन दुकानदारों में बौखलाट मची रही। कई तो दुकानें बंद कर इधर-उधर हो लिए थे।