लालानगर। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव में पार्टी की हार गुटबाजी के कारण हुई। संगठन इस पर मंथन कर रहा है। पार्टी के खिलाफ काम करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
वह बुधवार को वाराणसी के एक शादी समारोह में जाते समय गोपीगंज नगर में भाजपा नेता अखिलेंद्र सिंह के आवास पर रुकीं। यहां कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। किसान कानून पर कहा कि मैं भी किसान की बेटी हूं। सरकार की तरफ से जो भी निर्णय लिया गया है वह बिल्कुल सही है। आज नहीं तो कल किसान खुद समझ जाएंगे। इस मामले को विपक्ष चुनाव मुद्दा बनाकर राजनीति कर रही है। इस मौके पर नवीन मिश्रा, विजय मिश्रा, गुलाब बिंद, नीरज सिंह, संजीव सिंह, श्रीकांत जायसवाल, मोहित उमर, राजू शुक्ला आदि रहे।