फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 25 लाख रुपये से प्राथमिक विद्यालय में बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के फुत्तूपुर प्राथमिक विद्यालय में संसाधनों का विस्तार होगा। इसके लिए शासन से 25 लाख रुपये की बजट की स्वीकृति मिली है। विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग, पेंटिग, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य कार्य कराए जाने हैं। नगर पालिका की ओर से यह कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी तैयारियों में पालिका प्रशासन जुटा है। भदोही नगर पालिका में विस्तारित 28 गांव में लगातार संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है।
खासकर नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग के साथ पेयजल आदि के कार्य कराए जा रहे हैं। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि फुत्तूपुर प्राथमिक विद्यालय का चयन भी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें