बाबा बड़े शिव का हुआ श्रृंगार। संवाद
गोपीगंज। होली पर्व के पहले सोमवार को रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्पों और गुलाल से बाबा बड़े शिव का भव्य शृंगार किया गया। इस दौरान बिजली के झालरों से प्राचीन मंदिर की आकर्षक सजावट की गई। बड़े शिव की गर्भ गृह में सायंकाल महाआरती की गई। होली महापर्व पर भक्तों ने बाबा के दिव्य स्वरूप का न सिर्फ दर्शन-पूजन किया, बल्कि अबीर गुलाल भी लगाए। मंदिर पर घंटा घड़ियाल के मधुर धुन गुंजते रहे। आखिरी में भक्तों में प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर डॉ. किशन राज, गोपाल दास, दीपमाला, सूरज गुप्ता, रानी गुप्ता, विनायक आदि रहे।