फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी में तब्दील हुआ एक्सपो मार्ट

विज्ञापन
कारपेट एक्सपो मार्ट में कार्यक्रम स्थल पर निर्देश देते एसपी रामबदन सिंह। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर बुधवार को कई जिलों की पुलिस ने एक दिन पूर्व ही जिले में डेरा डाल दिया। कारपेट मार्ट में अफसरों ने कार्यक्रम स्थल और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मार्ट में मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस को मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर तमाम दिशा निर्देश दिए। जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा से कवर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन वर्ष के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को हो रहा है। वह भदोही में 250 करोड़ की लागत से निर्मित एक्सपो मार्ट का लोकार्पण करेंगे। इसके निमित्त बुधवार को सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स भदोही पहुंच गई है। सीएम की सुरक्षा दस्ते में तैनात एनएसजी के जवानों ने भी हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा का जायजा लिया। भदोही के अलावा मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर समेत आसपास के कई जनपदों की पुलिस को सीएम की सुरक्षा में तैनात किया गया है। हेलीकाप्टर से उतरने से लेकर कार्यक्रम स्थल (एक्सपो मार्ट) तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें