फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आत्मरक्षा के उपाय बताए, गुड टच- बैड टच की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण में सोमवार को कोइरौना और ऊंज थाने की महिला बीट पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया। महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच / बैड टच की पहचान, उनके अधिकारों तथा महिला अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया कि बस, रास्तों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मनचलों, शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर भयभीत न हों, बल्कि तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराए। इसके अलावा सरकार के विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 वीमेन हैल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 अग्निशमन सेवा और 1930 साइवर हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें