फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर को साफ-सुथरा बना रहे प्रवासी

विज्ञापन
मॉडल प्राथमिक विद्यालय चितईपुर में फूल-पौधों को पानी देते प्रवासी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस महामारी के बीच महानगरों से लौट रहे प्रवासियों से अधिकतर लोग दूरी बना रहे हैं। प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों को ठहरने के लिए ग्राम पंचायतों में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। चितईपुर गांव में मॉडल प्राथमिक विद्यालय शेल्टर होम बना है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में नजीर बने चितईपुर स्कूल साफ-सफाई, आधुनिक शिक्षा और साज-सज्जा के लिए जाना जाता है। प्रवासियों के आने पर अभिभावक, शिक्षक और बच्चे चिंतित हो गए, लेकिन प्रवासियों ने उनकी उम्मीदें कायम रखी। यहां क्वारंटीन प्रवासी प्रतिदिन स्कूल की सफाई और पौधों को पानी देने का काम कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार पाल ने कहा कि प्रवासी भाइयों की ओर से स्कूल को अपनाया जाना काफी सुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें