ज्ञानपुर। जिले में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम महाअभियान की शुरूआत की गई। कलेक्ट्रेट समेत अन्य विभागों में मिलाकर कुल एक हजार पौधे रोपित किये गए। जिसमें सांसद, जिलाधिकारी समेत सभी विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने मां के नाम पर पौधे रोपित किये। सांसद डॉ. विनोद बिंद के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट से अभियान की शुरूआत हुई।
सांसद ने अपनी मां के स्मृति में आंवला का पौधा रोपा। कहा कि हर व्यक्ति को चाहिए कि एक पेड़ मां के नाम न सिर्फ लगाएं, बल्कि देखरेख कर उसे बड़ा भी करें। इस अभियान के जरिए हम अपने पुरखों, पूर्वजों, माता की स्मृति को यादगार बना सकते हैं। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, डीएम विशाल सिंह, एडीएम कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, शिवनारायण सिंह और डीएफओ नीरज आर्य, डीएचओ ममता सिंह यादव ने अपने-अपने मां के नाम पर पौधे रोपित किये।