फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नियमों की अनदेखी करने वाले 60 वाहनों का कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। यातायात विभाग की ओर से जिले में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को यातायात विभाग की टीम ने ककराही रेलवे फाटक पर सघन जांच अभियान चलाया। टीम ने इस दौरान 60 वाहनों का चालान काटा।
विज्ञापन

प्रभारी यातायात अनिल सिंह के नेतृत्व में यातायात टीम ने वाहनों का सघन जांच की। टीम ने सीट बेल्ट ने लगाने वालों के साथ हेलमेट न काटने वालों का चालान किया। इसके अलावा चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतरवायी। फाटक के पास अभियान चलते देख कई युवा अपनी बाइक का रास्ता बदल लिए। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान सीट बेल्ट, हेलमेट न लगाने वाले के सबसे अधिक चालान हुआ हैं। 14 वाहनों से काली फिल्म भी उतरवायी गई है। कहा कि यातायात नियमों का पालन आवश्यक है। खुद की जीवन रक्षा के लिए इमें नियमों का पालन करना चाहिए। मौके पर विशाल सिंह, योगेश मिश्रा, ललित मोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें