यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जहां समाप्त होने वाला है, वहीं इंटरमीडिएट की भी दो तिहाई उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। सोमवार को हाईस्कूल गणित की 2167 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
नेशनल इंटर कॉलेज के सहायक नियंत्रक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तीन मई को अवकाश है। अब चार मई तक हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा होने की संभावना है। वहीं इंटरमीडिएट के मूल्यांकन केंद्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की 5788 उत्तर पुस्तिकाओं का सोमवार को मूल्यांकन किया गया। उप नियंत्रक विजय सिंह यादव ने कहा कि 23 अप्रैल से शुरू मूल्यांकन का अवार्ड ब्लैंक 28 अप्रैल को क्षेत्रीय कार्यालय भेजा गया। उसके बाद का तीन मई को भेजा जाएगा। जिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो गया है, उनका बंडल बनाया जा रहा है। ताकि उन्हें भेजा जा सके।