फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन के पहले दिन शिक्षकाें का बहिष्कार

Tue, 31 Mar 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज (वीएनजीआईसी) में शिक्षकों के विरोध के चलते मूल्यांकन के पहले दिन सोमवार को उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन


विभिन्न शिक्षक संगठनों ने धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह लगातार मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण गुट), उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)  वित्तविहीन शिक्षक संघ, शिक्षक महासभा के बैनर तले सोमवार को एकजुट हुए शिक्षकों ने विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज परिसर में धरने पर बैठ गए। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन साल से सरकार उनकी मांगो पर सिर्फ आश्वासन दे रही है। अब शिक्षक आश्वासन पर शांत नहीं होंगे और मूल्यांकन का लगातार बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन



मंडलीय मंत्री विरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के लचर रवैये के चलते शिक्षकों की मांगो पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शिक्षक अब चुप नहीं बैठेंगे, सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।

 इसी तरह हंसराज तिवारी, मणिशंकर मिश्र, डीएन यादव ने भी धरने को संबोधित किया। धरने में  जगदीश चंद्र दूबे, शेषधर दूबे, सुशील मिश्र, सभाजीत तिवारी, समर बहादुर सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें