फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 अप्रैल से कॉपियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। जिले के दो केंद्रों पर 23 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए जीआईसी के प्रधानाचार्य विजय सिंह यादव और नेशनल इंटर कॉलेज भदोही के प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग मिश्र को उप नियंत्रक बनाया गया है। विभाग ने शिक्षकों का डाटा बोर्ड को भेज दिया है। वहीं से परीक्षक ऑनलाइन दो से तीन दिन में तय होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 12 अप्रैल को खत्म हो गई थी। समय पर रिजल्ट आ जाए, इसके लिए शासन से लेकर परिषद तैयारी में जुटा है। इसके लिए जिले में विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। नेशनल में हाईस्कूल और जीआईसी में इंटर की कापियां जांची जाएंगी। बोर्ड की ओर से 23 अप्रैल से मूल्यांकन कार्य शुरू करने की घोषणा होते ही विभाग की सक्रियता और भी बढ़ गई है। जीआईसी में बने कोठार से हाईस्कूल और इंटर की कापियों को दूसरे जिलों में भेजने की तैयारी कर ली गई है। रविवार और सोमवार को उसे भेजा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक एलएल गुप्ता ने बताया कि 20 अप्रैल तक परीक्षकों की ड्यूटी संग उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या भी तय हो जाएगी। बोर्ड परीक्षा में जिस तरह से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगी थी, उसी तरह से मूल्यांकन में भी परीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जा रही है। परीक्षकों का डाटा पहले ही बोर्ड को भेजा जा चुका है। मूल्यांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें