फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लगेंगे एस्केलेटर, प्लेटफाॅर्म का भी होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही प्लेटफाॅर्म नंबर एक का प्रयागराज की दिशा में करीब 600 मीटर विस्तार किया जाएगा। प्लेटफाॅर्म विस्तार योजना के तहत करीब 4.5 करोड़ रुपये की लागत से ये कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन वाराणसी-रामबाग रेलखंड का प्रमुख स्टेशन है। यहां प्रतिदिन 45 से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है। अप और डाउन ट्रेनों के संचालन के कारण स्टेशन से औसतन 15 हजार यात्री रोजाना सफर करते हैं। यात्रियों की बढ़ती सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर कई कार्य प्रस्तावित हैं।
योजना के तहत प्लेटफाॅर्म नंबर एक को प्रयागराज की ओर करीब 600 मीटर तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर भी लगाया जाएगा, जिससे उन्हें एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में सहूलियत होगी। प्लेटफाॅर्म विस्तार के साथ टीनशेड और बेंच भी लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार के दौरान सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र दुबे ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों को होने वाली परेशानियों के संबंध में रिपोर्ट भेजी गई थी। उसी के आधार पर ये कार्य कराए जाने हैं। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें