क्षेत्रीय खेल कार्यालय विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर के निर्देश पर भदोही में सब जूनियर बालिका कबड्डी के जिला स्तरीय चयन ट्रायल चार नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, मूंसीलाटपुर में होंगे। उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। मंडलीय ट्रायल पांच नवंबर को दोपहर एक बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, जसोवर पहाड़ी, मिर्जापुर में आयोजित किया जाएगा।