फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को दिलाएं दंड : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कानूनी मामले में अपराधियों को सजा दिलाने समेत अभियोजन कार्य व कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने समीक्षा की। उन्होंने इसमें लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया गया। उन्होंने ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, सभी सहायक अभियोजन अधिकारियों एवं अपर शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, बलात्कार, शस्त्र अधिनियम सहित अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को शीघ्र दंडित कराने पर जोर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करते हुए समय से चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान आबकारी, खनन, परिवहन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रवर्तन विभागों की भी समीक्षा की गई। इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें