फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Thu, 19 Mar 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 इसमें प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन



संगठन के केंद्रीय पर्यवेक्षक इंजीनियर इंद्रपाल सिंह और मंडल सचिव एके मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार उनके साथ लगाकर वादाखिलाफी कर रही है।

संगठन के विभिन्न मांगों पर सरकार लगातार आश्वासन ही देती आ रही है। तीन साल का कार्यकाल गुजरने के बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया।

नेताद्वय ने सरकार को चेताया कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इंजीनियरों की मांग को न मानकर सरकार अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रही है।
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ 26 मार्च को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने पर जोर दिया गया। कहा कि 26 मार्च को कर्मचारियों के जेल भरो आंदोलन से प्रदेश की सभी जेलों में जगह नहीं बचेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम को इंजीनियर शहजादे खान, एके श्रीवास्तव, एसके पांडेय, एनएन उपाध्याय, अखंड पांडेय, कृष्ण गोपाल चंद्र ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें