मुठभेड़ में पशु चोर जितेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार निवासी गरथमा सिंधोरा (वाराणसी), महबूब निवासी मंडुवाडीह (वाराणसी), विकास सरोज निवासी महपूरवा चोलापुर (वाराणसी) को गिरफ्तार कर लिया।
बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचा मय खोखा कारतूस और दो चार पहिया वाहन सफारी स्टॉर्म जिसमें चोरी की बकरियां लदी बरामद किया। पुलिस फायरिंग में जितेंद्र कुमार के बाएं पैर में घुटने के नीचे और महबूब के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है।
पुलिस उच्चाधिकारी के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। शातिर चोरों के खिलाफ वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, चंदौली और भदोही में विभिन्न अपराधिक घटनाओं से संबंधित कुल करीब तीन दर्जन मुकदमें दर्ज है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं।