फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़: चेकिंग के दौरान भागे और फायरिंग की, दोनों घायल, अस्पताल में भर्ती

Sun, 11 Sep 2022 08:04 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

भदोही में रविवार की सुबह पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़ हो गई। इसमें एक 50 हजार और एक 25 हजार का इनमिया बदमाश घायल हो गए। इनके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। इन बदमाशों पर हत्या ,लूट समेत विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही मोरवा नदी पुल के पास रविवार की भोर में मुठभेड़ में 50-50 हजार के इनामी दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए हैं। चौरी के आभूषण व्यापारी से लूटकांड में भी वांछित थे।  पुलिस के मुताबिक, भोर में पांच बजे चौरी के कंधिया रेलवे फाटक के समीप पुलिस जांच कर रही थी। उसी दौरान वाराणसी की ओर से बाइक से आ रहे दोनों बदमाश चेकिंग देखकर भागने लगे।

विज्ञापन


भदोही कोतवाली और क्राइम ब्रांच पुलिस ने मोरवा नदी के पास घेरेबंदी करने के बाद दोनों को समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि  मुठभेड़ में रमजान अली उर्फ लंबू निवासी कोटवा लोहता वाराणसी और फहीम उर्फ मोटे उर्फ उजैफा निवासी सजनी, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी। एमबीएस अस्पताल में उपचार कराने के बाद उनकी स्थिति सामान्य है।  बताया कि रमजान के खिलाफ डीआईजी मिर्जापुर ने 50 हजार और मोटे उर्फ उजैफा पर आजमगढ़ पुलिस ने 25 और भदोही पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बताया कि उजैफा 2019 से आजमगढ़ से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, धोखाधड़ी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

कई जिलों में वांछित हैं दोनों बदमाश

बदमाश उजैफा और रमजान पूर्वांचल के कई जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने थे। लूट, हत्या के प्रयास सहित दोनों पर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर और भदोही में कई वारदात अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों की पुलिस को तलाश थी। पुलिस का मानना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी से चौरी के स्वर्ण आभूषण व्यापारी से लूटकांड के अलावा कुछ अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें