फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन कारखाने में करंट से कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली थाना क्षेत्र के बाजार सरदार खां मोहल्ला स्थित कालीन कारखाने में बृहस्पतिवार की शाम टफ्टिंग कैंची बना रहे एक मिस्री की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतक के चकमीरा स्थित घर पर कोहराम मच गया। देर शाम तक पुलिस को घटना की सूचना नहीं थी।
विज्ञापन

जानकारी हो कि सम्मल प्रजापति (38) पुत्र राम सूचित प्रजापति कालीन बुनाई वाले टफ्टिंग मशीन बनाता है। शाम को वह उक्त कालीन कारखाने में रोज की तरह काम करते समय करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में लोग उसे एक निजी अस्पताल लेकर भागे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक तो लोग घटना के बारे में कुछ बता ही नहीं रहे थे। कोतवाल श्रीकांत से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिली है। पूरे घटना की जानकारी के लिए मौके पर पुलिस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें