काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कौमी एकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को प्राचीन इतिहास विभाग की ओर से अल्पसंख्यक कल्याण दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अल्पसंख्यक विभाग की ओर से संचालित योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही शिक्षा के प्रति अल्पसंख्यकों का रूझान बढ़ाने की बात की गई। वक्ताओं ने कहा कि बिना उच्च शिक्ष्ाा के तरक्की और खुश्ाहाली मुमकिन नहीं है।
डॉ. सुमन गुप्ता ने कहा कि हम जातिवाद, क्षेत्रवाद, रंगवाद, वर्णवाद से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों में हो रहे ह्रास को रोकने का भरसक प्रयास करें। डॉ. नवीन कुमार ने अल्पसंख्यकों की समाजशास्त्रीय व्याख्या करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण संबंधित 15 सूत्री कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की। छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति, मदरसा आधुनिकीकरण, व्यवसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षा योजनाओं पर जानकारी दी।
डॉ. एके वर्मा ने धर्मावलंबियों से सामाजिक भेदभाव और कट्टरता को दूर करने को कहा। डॉ. भारतेंदु द्विवेदी ने कौमी एकता को मजबूत करने पर बल दिया। प्रभारी प्राचार्य डा. कमाल अहमद सिद्दीकी ने छात्र-छात्राओं को धन्यवाद देते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया। कहा की इमानदारी से मेहनत करने पर कामयाबी जरूर मिलती , कड़ी मेहनत जरूरी है। इस मौके पर डा. चंद्र प्रकाश समेत कई लोग मौजूद रहे।