फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल, पेयजल संकट भी गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारी बारिश के चलते जिले में पिछले 48 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप है। कई उपकेंद्रों में बारिश का पानी घुटने तक जमा हो गया है। इससे बिजली आपूर्ति खतरे से खाली नहीं मानी जा रही है। इसलिए विभाग ने आपूर्ति बहाल नहीं की। दूसरी ओर बिजली न रहने के कारण पेयजल संकट गहरा गया। नगरों और गांवों में बड़ी संख्या में लोगों को सप्लाई का पानी नहीं मिल पाया। जिससे लोग हैंडपंपो पर दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

दो दिनों से हो रही बारिश से जिला मुख्यालय समेत आधे से अधिक जिले की बिजली आपूर्ति ठप है। कहीं उपकेंद्र पर पानी भर गया है तो कहीं हाईटेंशन तार एक दूसरे में सट गए हैं। विभागीय अधिकारी खतरे को भांपते हुए आपूर्ति को बहाल नहीं कर रहे हैं। करीब 48 घंटे से बिजली न आने से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। घरों पर रखी टंकिया खाली होने से पानी के लिए हैंडपंपो पर लोग पहुंचे। नगर पंचायत, नगर पालिका की ओर से सप्लाई न होने से पेयजल के लिए आपाधापी की नौबत रही। गोपीगंज नगर के गिराई स्थित पावर हाऊस से दूसरे दिन भी आपूर्ति बहाल नही हो सकी। उपकेंद्र में पंप लगाकर पानी बाहर निकाला गया लेकिन जलजमाव से राहत नहीं मिल सका। इससे नगर और ग्रामीण क्षेत्रो मे दूसरे दिन अंधेरा छाया रहा। पंप से जितना पानी बाहर निकाला जा रहा था उतना भर जाता। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पानी निकल जाने पर ही आपूर्ति बहाल होगी। उन्होंने कहा कि गोपीगंज, वहिदानगर, सीतामढ़ी समेत कई उपकेंद्रो के अंदर दो से तीन फीट तक पानी भर है। कई केबिल पानी में डूबे हैं। तेज हवा चलने से कई इलाकों में तार टूटकर एक दूसरे में लिपट गए हैं। किसी अनहोनी के आशंका से आपूर्ति बहाल नहीं की जा रही है। इसी तरह चौरी इलाके के मोमिनपुर में 72 घंटे से विधुत आपूर्ति ठप है । इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुरियावां उपकेंद्र के चारो तरफ पानी भरने से बिजली आपूर्ति ठप है। महराजगंज के चकापुर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति 48 घंटे से बंद है। बिजली न रहने से लोग मोबाइल चार्ज तक करने को तरस गए। जहां इनवर्टर काम कर रहे हैं वहां एक दो नहीं बल्कि 15 से 20 चार्जर लगाकर मोबाइल को चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें