फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से आशियानों पर आफत, 125 मकान ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में बारिश का कहर शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दो दिन की बारिश के दौरान बड़ी तादाद में कच्चे मकान धराशायी हो गए। कई पेड़ उखड़कर गिर गए। जगह-जगह जलभराव से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर भी बारिश का पानी जमा रहा। शनिवार को बारिश से करीब 125 कच्चे मकान जमींदोज हो गए। इससे लाखों का सामान दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

दो दिनों से हो रही बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक से दो दशक पुराने भवन पानी के रिसने से भरभराकर गिर रहे हैं। डीघ ब्लॉक के मोन गांव कुटिया निवासी शैलेश पांडेय का कच्चा मकान गिर गया। इससे उनकी गृहस्थी दबकर नष्ट हो गई। कुलमनपुर गांव निवासी राजकुमार गुप्ता का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इससे गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। गोपीगंज के बेरासपुर निवासी संजय तिवारी का रिहायशी मड़हा दो दिन से हो रही बारिश से गिर गया। इसी तरह फूलचंद वर्मा, डोला मियां, चेंघई प्रजापति के भी घरों में बारिश से दीवाल गिर गई। बिहरोजपुर में भगौती निषाद, गंगाराम, राजकुमार, रामकुमार और बलराम के घर भी बारिश से प्रभावित होकर गिरने लगे हैं। सुरियावां के कुसौड़ा में बारिश से धर्मेंद्र उर्फ़ बुंदेल शर्मा का घर ध्वस्त हो गया। गृहस्थी का सामान सब दब गया। इसी तरह कुसौड़ा की दलित बस्ती में सालिक राम गौतम का कच्चा मकान पूरी तरह से ढह गया। मलेपुर निवासी अशोक कुमार और मनोज कुमार सरोज का खपरैल का मकान धराशायी हो गया। इससे करीब एक लाख का सामान दबक नष्ट हो गया। औराई के वासदेवपुर गांव में अखिलेश दूबे का कच्चा मकान शुक्रवार की देर रात अचानक गिर गया। त्रिलोकपुर में विनय तिवारी का पक्के मकान का पिछला हिस्सा ढह गया। इससे वहां रखा काफी सामान दबकर नष्ट हो गया। पटखौली के शिवधर गौतम की ईंट की दीवाल गिर गई। उपरौठ के नारायण जायसवाल, शुकुलपुर निवासी सूर्य नारायण शुक्ला का कच्चा मकान गिर गया। अभोली के गंगारामपुर गांव में बारिश के पानी से करीब 60 बीघे धान की फसल जलगमग्न हो गई है। जिसमें झुल्लूर राम बिंद, बलिराम बिंद, रमाकांत, मदनलाल, राम बहादुर यादव सहित दर्जनों किसान प्रभावित हुए। झुल्लूर राम ने गंगारामपुर में पट्टे के तालाब में मछली पाला था लेकिन बारिश से वह बह गई। जिसकी कीमत करीब दो लाख बताई गई। औराई के ही पटखौली गांव में बारिश के कारण शिविर हरिजन, परमानंद शर्मा, विजय गौतम का कच्च मकान गिर गया। सुरियावां के सिंहपुर गांव में बारिश के चलते शमसुद्दीन, सलीम, वारिश जबकि बदलीपुर में बृजलाल गौतम, मोतीलाल, राधेश्याम, तुरंता देवी मिश्रा का कच्चा मकान गिर गया। लालीपुर में सिराजू अंसारी, बशीर के कच्चे मकान धराशायी हो गए। औराई क्षेत्र में तहसील मुख्यालय जाने वाली सड़क पर शुक्रवार की रात एक शीशम का विशालकाय पेड़ सड़क के बीचो-बीच बीच जा गिरा। उसी समय औराई से मिर्जापुर जा रहे एक ट्रेलर उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे तहसील रोड पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
क्षेत्र में 48घंटे से होरही मूसलाधार बारिश से सैकडों मकान धराशायी.....
ऊँज।क्षेत्र के कुरमैचा गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी, मगरू बिंद, राधेश्याम बिंद, रामकिशोर यादव,लाल बहादुर बिंद, बुद्धू बिंद, बेचन बिंद, सोचन बिंद, विक्रमा यादव, सूर्यबली यादव लोगों का रिहायशी मकान, मडहा बैठका, गोशाला, पंपिंग सेट क्वार्टर के साथत्र् सैकडों फलदार एवं छायादार बृक्ष धराशायी हो गये हैं जिससे लोगों का लाखों रूपये कमा नुकसान हुआ है किसानों के सामने रहने एवं जानवरों के बाधने की समस्या उत्पन्न हो गयीं हैं इसीप्रकार ऊँज गांव निवासी सुशील सिंह का कच्चा मकान, विजय बहादुर यादव का मडहा एवं प्राथमिक विद्यालय ऊँज का बाऊड्रीवाल गिर गया। विछिया गांव निासी अजय कुमार माली का कच्चा मकान गिर गया है जिसमें लोग आसमान के नीचे रहने एवं जानवरों को बाधने के लिए मजबूर हुए हैं। ऊंज क्षेत्र के बड़े रकबे की फसल पानी में डूब गई है। किसानों को आशंका है कि जलजमाव इसी तरह रहा तो उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

इनसेट
रामलीला और पंडाल की तैयारी पर संकट
औराई। मूसलाधार बारिश ने रामलीला और दुर्गापूजा की तैयारियों पर भी पानी फेर दिया है। महीने भर से रिहर्सल कर रहे कलाकार अब रामलीला का मंचन नहीं शुरू कर पा रहे हैं। अमीर पट्टी में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से होने वाली ऐतिहासिक रामलीला के मैदान में चार फीट तक गहरा पानी जमा हुआ है। जिससे तैयारी होने के बावजूद भी रामलीला स्थगित करना पड़ा। गांव के कलाकार और बच्चे और कमेटी के आयोजक इस बरसात में भी दिन रात एक कर तैयारी में लगे थे, जिनकी तैयारी पर पानी फिर गया। अब आयोजकों ने एक अक्टूबर को मौसम साफ होने पर रामलीला खेलने का निर्णय लिया है।
अफसर और कर्मचारी मुख्यालय न छोड़ें
ज्ञानपुर। जिले में मूसलाधार बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रविवार के दिन जिले में रहने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते किसी भी क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना हो सकती है। जिसको लेकर सभी सतर्क रहें। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें