फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को जिला विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के लोगों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने पावर कारपोरेशन के चेयरमैन पर आरोप लगाया कि आंकड़ों का फर्जीवाड़ा कर घाटा बढ़ा-चढ़ा कर घाटा दिखा रहे हैं और आम उपभोक्ताओं पर बोझ डालकर निजी घरानों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। प्रदर्शन के दौरान निर्णय लिया गया कि बुधवार से सभी जनपदों में अपराह्न 2 बजे से सायं 5 बजे तक विरोध प्रदर्शन करेंगे, जो 28 मई तक चलेगा।
विद्युत कर्मियों ने कहा कि इतिहास में यह पहली बार है कि किसी प्रांत में पावर कारपोरेशन ने अपने एआरआर को चार दिन के अंदर पुनरीक्षित कर घाटा बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया है।
विज्ञापन

जिला संयोजक धीरेन्द्र प्रताप ने कहा यह निजीकरण से पूर्व निजी घरानों को लाभ पहुंचाने की कसरत है। कहा कि ऐसा पूर्व में आगरा में किया जा चुका है और हम सबने देखा है। जिसका दुष्परिणाम है कि आज भी आगरा में पावर कॉरपोरेशन 5.55 रु प्रति यूनिट बिजली खरीद कर निजी कंपनी को 04.36 रु प्रति यूनिट में दे रहा है। इससे सालाना 274 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।
संघर्ष समिति ने पावर कारपोरेशन के चेयरमैन से कहा कि सार्वजनिक तौर पर बताएं कि महज चार दिन पहले नियामक आयोग को सौंपे गए, एआरआर में 9206 करोड़ रुपए के घाटा था, वह अचानक बढकर 19600 करोड़ रुपए कैसे हो गया।
लोगों ने कहा कि पावर कारपोरेशन यह भी बताए कि निजीकरण के बाद सरकार सब्सिडी देगी या नहीं। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्पोरेशन प्रबंधन की दमनकारी नीति के चलते ही शक्ति भवन में अनावश्यक रूप से टकराव का वातावरण बना है और शक्ति भवन का कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में धीरज मिश्रा, अवधेश पाल, सत्य प्रकाश मौर्य, अभिषेक प्रजापति, विनोद प्रजापति, सत्य प्रकाश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें