फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 40 स्थानों पर पकड़ी गई बिजली चोरी, 122 जगह ओवरलोड मिला

विज्ञापन
गोपीगंज नगर में बिजली की जांच करते विद्युत विभाग की टीम। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
गोपीगंज। शासन के निर्देश पर हाई लॉस वाले फीडरों की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को बिजली निगम की टीम ने नगर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 900 कनेक्शनों की जांच की गई। 40 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई जबकि 122 उपभोक्ताओं के यहां स्वीकृत से अधिक बिजली का उपयोग मिला। निगम की तरफ से ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता भदोही राधेश्याम संग मुख्य अभियंता विद्युत वितरण जोन मिर्जापुर के नेतृत्व में बिजली निगम की टीम ने गोपीगंज नगर के अलग-अलग मोहल्लों में जांच की। इसमें 122 उपभोक्ताओं के यहां स्वीकृत भार से अधिक बिजली उपयोग (ओवरलोड) और 78 मामलों में स्वीकृत श्रेणी के विपरीत विद्युत उपयोग पाया गया। इसके अलावा 60 स्थानों पर खराब अथवा बिना मीटर के बिजली का उपयोग किया जा रहा था। 40 मामलों में बाईपास और डायरेक्ट केबल के जरिये बिजली चोरी पकड़ी गई। अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के मामलों में विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया कि विद्युत चोरी, अवैध कनेक्शन, मीटर में गड़बड़ी और ओवरलोड के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। निगम ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के साथ स्वीकृत भार के अनुरूप ही बिजली का उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें