फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खंभे के अर्थिंग तार में उतरा करंट, कक्षा तीन के मासूम की गई जान; बिजली विभाग के खिलाफ रोष

Fri, 30 May 2025 05:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

करंट से बालक की माैत की जानकारी हाेते ही पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने घटना के बाबत बिजली विभाग के कर्मियों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। पूरे गांव में आक्रोश का माहाैल है। कर्मचारियों पर कार्रवाई और परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की गई है।
विज्ञापन
इसी खंभे की तार में उतरा था करंट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident News: कोतवाली के पिपरीस कटियारी गांव की पाल बस्ती में शुक्रवार की सुबह बिजली के खंभे के अर्थिंग तार में करंट उतरने से कक्षा तीन के एक मासूम की जान चली गई। 12 वर्षीय किशोर खेत की तरफ गया हुआ था। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया।

विज्ञापन




लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। गांव के पाल बस्ती निवासी विजय बहादुर उर्फ मुन्ना पाल का सबसे छोटा बेटा विवेक पाल (12) एक निजी विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। बीते 24 मई को उसके चाचा की शादी थी। इस समय घर में खुशियों का माहौल था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह विवेक खेतों की तरफ शौच के लिए गया हुआ था। इस बीच कंक्रीट से बने बिजली के खंभे की अर्थिंग तार में करंट उतर रहा था। जिससे वह अंजान था और अचानक हाथ लगाते ही मासूम विवेक की मौत हो गई। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मासूम के मौत की जानकारी होते ही गांव के लोग खेतों की तरफ दौड़ पड़े। गांव में बिजली निगम के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि लंबे समय से अर्थिंग तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिसकी विभाग से शिकायत भी की गई थी। इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई। 

कहा कि अगर समय रहते विभाग ने अर्थिंग की समस्या को ठीक किया होता, तो विवेक की जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद मां संगीता देवी बेसुध हैं और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें