भदोही। तहसील बार एसोसिएशन के 28 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 3 महामंत्री के 3 समेत कुल 9 लोगों ने पर्चे खरीदे। बुधवार और बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिला होगा।
चुनाव के निर्वाचन अधिकारी सूरज प्रसाद यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष मोतीलाल, प्रसन्न मिश्र और विनोद कुमार राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार राज, महामंत्री पद के लिए चंद्रेश कुमार यादव, अमित कुमार पांडेय और विजय शंकर यादव ने नामांकन क्रय किए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए संदीप यादव व चंद्रशेखर यादव ने भी नामांकन लिए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 15 व 16 जनवरी को 11 बजे से सायं 4 बजे तक नामंकन होगा। दोनो दिन लोग नामांकन पत्र भी खरीद सकते हैं। 17 जनवरी को नामांकन पत्रो की जांच व 18 जनवरी को नामांकन वापसी होगी।
इसी दिन 3 बजे तक प्रत्याशी नाम वापसी कर सकेंगे। तथा 3 बजे के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए सभागार में चस्पा कर दी जाएगी। 28 जनवरी को होने वाले मतदान में अध्यक्ष सहित 8 पदों व 11 कार्यकारिणी सदस्य पदों पर चुनाव होगा।