फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकिय चुनाव: 1250 कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव की तिथि भले ही घोषित नहीं हो सकी है, लेकिन तैयारी तेज हो गई है। मतदाता पुनरीक्षण संग चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही है। आयोग के निर्देश पर पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर फीडिंग के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिले की सात नगर निकायों में भदोही, गोपीगंज नगर पालिका है जबकि ज्ञानपुर, सुरियावां, घोसिया, खमरिया, नई बाजार नगर पंचायत है। सातों नगर निकायों में 2017 चुनाव के अनुसार, एक लाख 70 हजार मतदाता हैं। 20 सितंबर से मतदाता पुनरीक्षण शुरू हो गया है। इससे मतदाताओं की संख्या बढ़नी तय है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि 20 सितंबर से 20 अक्तूबर तक पुनरीक्षण कार्य होगा। पूर्व में 244 बूथ बने थे, लेकिन भदोही नगर पालिका में 28 गांव के शामिल होने से 31 नए बूथ बनने से उनकी संख्या 275 हो जाएगी। इसके लिए 275 बीएलओ लगेंगे।
1200 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाया जाएगा। एक मतदान केंद्र पर चार-चार बूथ बनेंगे। उन्होंने बताया कि नवंबर में संभावित चुनाव के मद्देनजर आयोग ने चुनाव ड्यूटी में लगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की फीडिंग कराने का निर्देश दिया है। इसको लेकर सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी चुनाव में लगेंगे। 275 बूथों पर करीब 1100 कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। इसके अलावा 10 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व रहेंगे। उन्होंने अनुमान जताया कि भदोही नगर पालिका में शामिल 28 गांव में 40 हजार मतदाता बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें