फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव: दो प्रधान, आठ बीडीसी सीट के लिए बजा बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में दो ग्राम प्रधान और आठ ग्राम पंचायत सदस्यों की रिक्त सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। आयोग का पत्र आने के बाद पंचस्थानीय निर्वाचन विभाग तैयारी में जुट गया है। हालांकि अब तक मतदान और मतगणना की तिथि तय नहीं की गई है। नामांकन, नाम वापसी से लेकर अन्य प्रक्रिया के लिए जिले की अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन

लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत प्रत्येक पांच साल में लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय से लेकर पंचायत चुनाव कराया जाता है। 2015 में पंचायत चुनाव के बाद अब 2020 में चुनाव होना है, लेकिन इस दौरान निधन संग अन्य कारणों से रिक्त सीटों के लिए छह माह के अंदर उप चुनाव कराया जाता है। जिले के छह ब्लॉकों में रिक्त प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर पत्र जारी हो गया है। इसके तहत जिले में प्रधान के दो जिसमें उधवा माफी और बरमोहनी का उप चुनाव होगा। इसी तरह आठ सदस्य के लिए मतदान होगा। सदस्य की रिक्त सीटों में औराई में तीन, अभोली में एक, ज्ञानपुर में एक और डीघ में तीन समेत आठ सीट पर उप चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र आने के बाद पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय में गहमागहमी बढ़ गई है। विभाग की ओर से उप चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। सहायक निर्वाचन पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने कहा कि आयोग का पत्र आ चुका है। एक या दो दिन में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। जिससे यह तय हो जाएगा किस दिन नामांकन, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन, मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें