फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वेबसाइट से सेंधमारी, जारी हुआ अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जालसाज सरकार की डिजिटल इंडिया योजना में छेद करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस में राहत देने के लिए शुरू की गई परिवहन विभाग की डीएल सेवा में जालसाजों ने सेंधमारी कर दी है। फर्जी वेबसाइट बनाकर डीएल के नाम पर फीस की लूट की जा रही है। मामला संज्ञान में आने पर परिवहन विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए अलर्ट किया है। इसमें विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से ही डीएल का ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ अरुण कुमार के मुताबिक परिवहन मुख्यालय को कई जनपदों से शिकायत मिली है कि कुछ लोग जालसाजी कर फर्जी वेबसाइट ईड्राइविंगलाइसेंसडॅाटकॉम और ईड्राइविंगलाइसेंसडॉटओआरजी संचालित कर रहे हैं। इन फर्जी साइटों के जरिये डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन के नाम पर फीस वसूली की जा रही है। विभाग की अपील है कि लोग फर्जी वेबसाइट की बजाय परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट सारथीडॉटपरिवहनडॉटजीओवीडॉटइन के जरिये ही ऑनलाइन फार्म और फीस भरें। एआरटीओ ने बताया कि फर्जी साइट के जरिये डीएल आवेदन करने का मामला अभी जिले में तो सामने नहीं आया है, लेकिन प्रदेश के कई जनपदों में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। अभ्यर्थियों का नुकसान न हो, इसके लिए अलर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें