धरम्मरपुर में बाइक की टक्कर से --------मृतक हरदेव यादव की फाईल फोटो। स्रोत- परिजन
करंडा। धरम्मरपुर में मंगलवार की देर रात बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। वह घर के सामने सड़क के किनारे खड़े थे। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग गया। भतीजे की तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्जकर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि धरम्मरपुर निवासी ओमप्रकाश यादव ने तहरीर दी है। बताया कि रात में उनके चाचा हरदेव यादव (75) घर के सामने धरम्मरपुर मार्ग के किनारे खड़े थे।
इसी दौरान जमानिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में हरदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग वृद्ध को उपचार के लिए करंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद