फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित समाज देता है देश को दिशा : डॉ. घनश्याम

विज्ञापन
ज्ञानपुर बीआरसी से स्कूल चलो रैली को हरी झंड़ी दिखाते अति​थि। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर से बुधवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो नामांकन रैली निकाली गई। इसमें सरकारी स्कूलों में अधिक संख्या में बच्चों का प्रवेश दिलाने पर जोर दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गुप्ता और बीईओ मनोज कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षित समाज ही देश को दिशा देता है। शिक्षा से देश के साथ-साथ स्वयं एवं समाज का भी उद्धार होता है। रैली में ज्ञानपुर देहाती, ज्ञानपुर द्वितीय समेत छह विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। तख्तियों पर लिखे स्लोगन पापा मम्मी हमें पढ़ाओ,स्कूल चलकर नाम लिखाओ, हम सब ने यह ठाना है, स्कूल पढ़ने जाना है से बच्चों ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें