फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में छुट्टा पशु फिर मुसीबत बन गए हैं। मंगलवार को सांड़ के हमले में घायल रैयापुर निवासी प्रेमनाथ मिश्र (60) की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह कोइरौना बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रहे थे। बाजार स्थित स्टेट बैंक के सामने पहुंचे थे कि सांड़ ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांड़ ने वृद्ध को उठा कर सड़क पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल प्रेमनाथ को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। कोइरौना बाजार में छुट्टा पशुओं का जमावड़ा रहता है। हिंसक सांड़ के हमले में पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें