फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मालवाहक की चपेट में आने से आठवीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुर्गागंज। थानाक्षेत्र के सदलूवीर बाजार के पास शनिवार की दोपहर मालवाहक की चपेट में आने से दुर्गागंज कस्बा निवासी कक्षा आठवीं के छात्र आयुष मिश्र (13) की मौत हो गई। वह साइकिल से सुरियावां नगर के बीपीएमजी पब्लिक स्कूल में पढ़ने जा रहा था। घटना के बाद दुर्गागंज-सुरियावां मार्ग पर जाम लग गया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने लाेगों को समझा बुझाकर रास्ते से जाम समाप्त करवाया। मृतक आयुष के पिता राजकुमार मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक और मालवाहक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सुरियावां के हरीपुर अभियां निवासी राजकुमार परिवार के साथ दुर्गागंज बाजार में शिफ्ट हो गए हैं। बाजार में उनकी हार्डवेयर की दुकान है। उनका बेटा आयुष रोज की तरह साइकिल से स्कूल के लिए निकला। वह सदलूवीर गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे मालवाहक की चपेट में आ गया। टक्कर मारने के बाद मालवाहक सुरियावां की ओर भाग निकला।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बालक के परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर दुर्गागंज सीएचसी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिए। जिला चिकित्सालय में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हो गए। परिजनों को ढांढ़स बंधाने के लिए भीड़ लगी रही। उधर घटना की जानकारी पर स्कूल में शोकसभा हुई। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कहा कि जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे से वाहन की शिनाख्त की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें