गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे तकनीकी दिक्कत के कारण आगामी 23 अगस्त तक ज्ञानपुर रोड होकर प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर आने-जाने वाली 8 ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरीजिनेशन किया गया है। ये सभी ट्रेनें अब झूसी स्टेशन से ही अप-डाउन करेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि शाॅर्ट टर्मिनेशन वाली ट्रेनों में मऊ-प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन मऊ से, बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू बनारस से और बलिया -प्रयागराज रामबाग सवारी बलिया से, बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू बनारस से, प्रयागराज-रामबाग-मऊ मेमू प्रयागराज रामबाग से, प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू प्रयागराज रामबाग से, प्रयागराज रामबाग-बलिया सवारी प्रयागराज रामबाग से और प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू प्रयागराज रामबाग से 23 अगस्त तक झूसी स्टेशन तक चलेगी। ये सभी गाड़ियां 23 अगस्त तक रामबाग के स्थान पर झूसी स्टेशन से ही आएंगी और जाएंगी। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि असुविधा से बचने के लिए वे यात्रा से पूर्व समय सारणी और सूचना पट्ट अवश्य देख लें।