फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काऊ कैचर से पकड़े आठ मवेशी, भेजा गौशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। छुट्टा मवेशियों को गौशाला भेजने में काऊ कैचर काफी सहूलियत दे रहा है। नगर पालिका गोपीगंज को मिला काऊ कैचर गोपीगंज संग ज्ञानपुर नगर पंचायत को भी राहत दे रहा है। शुक्रवार को नगर पंचायत टीम ने काऊ कैचर से आठ मवेशी को पकड़कर गौशाला भेजा। माना जा रहा है कि एक सप्ताह में नगर के सभी मवेशियों को गौशाला भेज दिया जा जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलो से लेकर नगरीय इलाकों में छुट्टा मवेशी मुसीबत बन गए हैं। स्थाई और अस्थाई गौशाला खुलने के बाद भी मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नगरों में ईधर-उधर टहल रहे छुट्टा मवेशियों को गौशाला भेजने के लिए गोपीगंज और भदोही नगर पालिका को काऊ कैचर खरीदने की अनुमति मिली है। गोपीगंज में काऊ कैचर आने के बाद छुट्टा मवेशी पकड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई। शुक्रवार को ईओ ज्ञानपुर राजेंद्र दूबे के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों से कुल आठ मवेशी पकड़े गए। सभी मवेशियों को अभोली के मसुधी और मोढ़ के गौशाला में भेजा गया। ईओ ने बताया कि एक सप्ताह में नगर के सभी मवेशियों को गौशाला भेज दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर भदोही नगर पालिका की ओर से काऊ कैचर की खरीद नहीं हो सकी। इससे नगर में छुट्टा मवेशी लोगों की मुसीबत बने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें