फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का असर : जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के सभी 30 बेड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम में रोज-रोज हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को 830 मरीज ओपीडी में आए। इमरजेंसी विभाग के तीन वार्ड मरीजों से पटे रहे। ऐसा पहली बार हुआ है कि इमरजेंसी विभाग के सभी 30 बेड फुल रहे। जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर भी मरीजों की लंबी कतार रही। परिसर में लगे नीम के पेड़ तक मरीजों की कतार पहुंच गई थी।
विज्ञापन

कोई पेट दर्द से कराह रहा था तो किसी की बढ़ी थी बीपी


इमरजेंसी विभाग के सभी 30 बेड फुल होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। वार्ड के अंदर हाल यह रहा कि कोई मरीज पेट दर्द से कराह रहा था तो कोई बीपी नपवाने के लिए बैठा था। इसके अलावा वायरल बुखार, उल्टी-दस्त, सर्दी, जुकाम के मरीज भी रहे।
तापमान संतुलित करने में शरीर को लगता है समय
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि बदलते मौसम में सतर्क रहने की जरूरत है। लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। बरसात के मौसम में बाहर का खाना खाने से बचें। क्योंकि इधर बीच संक्रामक बीमारियों का असर बढ़ रहा है। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण शरीर को तापमान संतुलित करने में वक्त लगता है। इससे शरीर को पाचन करने में परेशानी होती है। इस कारण उल्टी-दस्त की समस्या होती है। बीते दो दिनों से मौसम अन्य दिनों की अपेक्षा तल्ख है। कभी बादल तो तेज धूप निकल रही है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बाहर से आने के बाद तुरंत पानी न पीएं। ठंडे पानी से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें