फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएनपीजी के विकास को साढ़े चार करोड़ की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की तस्वीर बदलने के लिए विधायक विजय मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर चार करोड़ 50 लाख रुपये स्वीकृत करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि पूर्व की सरकारों के ध्यान न देने से महाविद्यालय की हालत खस्ता हो चुकी है। इससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

आजादी के बाद सूबे के प्रमुख महाविद्यालयों में शामिल केएनपीजी कॉलेज को लेकर सरकारें गंभीर नहीं हुईं। इसके साथ शुरू हुए कई महाविद्यालय विश्वविद्यालय बन गए, लेकिन आज भी यह महाविद्यालय विकसित नहीं हो सका। पूर्व की सपा और बसपा की सरकारों ने भी ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर धन आवंटन की मांग की। उन्होंने लाइब्रेरी भवन को बेहतर करने के लिए दो करोड़, हास्टल के लिए दो करोड़ और कमरों में पेटिंग, पंखा और विद्युतीकरण के लिए 50 लाख की मांग की। विधायक ने कहा कि महाविद्यालय में 30 से अधिक विषयों में शोध कराया जाता है जो पूर्वांचल के एकाध महाविद्यालय में होंगे। इसके अलावा विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर केएनपीजी की जमीन में पशु अस्पताल के निर्माण रोकने की मांग की। पत्र में कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत महाविद्यालय के भवन पर कब्जा करना चाहते हैं। विधायक ने एक और पत्र सीएम को लिखा, जिसमें वीरमपुर के प्रधान अवधेश बिंद के खिलाफ साजिश के तहत दर्ज मुकदमें को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें