फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा ऐप से शिक्षक डरे नहीं,शतप्रति शत करें पालन:बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र डीघ में बुधवार को मोटिवेशन कार्यशाला आयोजित कर प्रेरणा एप की विशेषता और उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने शिक्षकों को बताया कि प्रेरणा एप से डरने की जरूरत नहीं है। एप का पूरी तरह पालन करें। इससे विद्यालय की सभी सूचनाएं तत्काल ऑनलाइन शासन को उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन

कहा कि यह एप पूरी तरह सुरक्षित है, जिसका किसी भी स्तर पर दुरुपयोग नहीं हो सकता। एप विद्यालयों में संसाधनों की कमी को पूरा करने में वरदान साबित होगा। प्रसूति अवकाश, बाल्य देखभाल, चिकित्सा अवकाश सहित अन्य प्रकार के अवकाश संबंधी प्रार्थनापत्रों को आनलाइन भेजा जा सकेगा। ऐप के चलते कार्यालयीय चक्कर से भी छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी रविंद्र कुमार शुक्ला, जिला समन्वयक राजकुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, अरुण पांडेय, सूर्यकांत मौर्या, सुरेश पांडेय, इंदुचंद, अरुण दुबे, संजय पांडेय, सुभाषचंद, लालजी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें