फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय में गंदगी और बारिश में खराब हुए रास्ते को देखकर नाराजगी जताई। कहा कि तत्काल व्यवस्था को दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर में जिलाधिकारी अचानक निरीक्षण करने सीएचसी धमक पड़े। सीएचसी पहुंचने के बाद वह सीधे लेबर रूम, जच्चा-बच्चा हॉल, ऑपरेशन यम, रिकार्ड रूम, ओपीडी, दवा स्टाक, स्टाफ यम आदि का निरीक्षण किया। महिला शौचालय को बंद देख उसे अविलंब खोलवाने का निर्देश दिया। शौचालयों में गंदगी पर नाखुशी जाहिर करते हुए उन्हें साफ-सुथरा रखने की हिदायत दी। परिसर में जमे कूड़े-कचरों को हटवाकर हरियाली और स्वच्छता अपनाने की नसीहत दी। कुछ कर्मचारियों के बाहर घूमने की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सुधार लाने की बात कही। बच्चा पैदा होने के बाद बेड पर पड़ी औरंगाबाद निवासी सुशीला देवी का हालचाल लेकर विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश कर्मचारियों को दिया।
निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर रहा निशाने पर
औराई। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प िसर में लाखों रुपये से निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर को डीएम ने देखा। ट्रामा सेंटर निर्माण कार्य की धीमी गति और छत पर पहुंचने के लिए अब तक सीढ़ी की व्यवस्था न होने को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था एवं निगरानी समिति को हिदायत दी। कहा कि शासनादेश के मुताबिक कार्य न होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। पानी निकासी, सीढ़ी निर्माण के अलावा मानक के अनुरूप सभी कार्य किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें