फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के सहयोग से पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि भारत की गिरती अर्थव्यवस्था को बनाने में किसान अहम योगदान कर सकते हैं। कहा कि टेक्सटाइल और कृषि उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। इसे बेहतर बनाने में भारत सरकार प्रयासरत है लेकिन इसमें कृषकों की अहमद भूमिका होगी। वे रविवार को जमुनीपुर में स्वदेशी आश्रम में प्रेस वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

बलिया सांसद ने कहा कि पशुपालन, वृक्षारोपण, जलसंरक्षण, गोबर गैस किसी राष्ट्र की समृद्धि की निशानी है। इस पर भारत सरकार बजट का बड़ा हिस्सा खर्च कर रही है। किसान आवश्यकता की वस्तुओं की पैदावार बढाएं। सांसद जो बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निद्रेश पर किसानों में स्वदेसी भाव जागृत करने के लिए 2 अक्टूबर के नई दिल्ली से किसानों से वर्चुअल संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में केरल से कश्मीर तक सभी राज्यों के किसान शामिल होंगे। उन्हीं को जागरूक करने के लिए वे दौरा कर रहे हैं।
भदोही के सांसद रह चुके सिंह ने कहा कि भारत की तरक्की के लिए स्वदेसी भाव जगाना आवश्यक है। इसलिए चीनी सामानों का बहिष्कार जरूरी हो गया है। कहा कि इसका लाभ खेतों में तिलहन व दलहन की पैदावार बढ़ी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बिजली बिल व कान्वेंट स्कूलों की फीस में माफी के लिए संसद में बात रखने का भरोसा दिया। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र द्वारा सांसद पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया। कहा माफियाओं से दूर रहता हूं। आतंक से जनमत पाना फिर आतंक करना अधिक दिन नहीं चलता। वार्ता में शैलेंद्र दूबे, प्रिंस गुप्ता, नागेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, गोरेलाल पांडेय, धीरज सिंह, संदेश योगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें