सुरियावां के बीपीएमजी स्कूल में ताइक्वांडो कार्यक्रम में बैठे लोग। स्रोत स्कूल
सुरियावां। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से मंगलवार को ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। नगर के बीपीएमजी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में तीन राज्यों के 1500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एब्जार्वर सौरभ सिंह, टीडी आशुतोष और चेयरमैन विनय चौरसिया ने किया। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सत्यम शुक्ला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ईस्ट यूपी, बिहार और झारखंड के सीबीएसई स्कूलों के ताइक्वांडो खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता आगामी 21 अगस्त तक चलेगी। जिसमें 1500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। अलग-अलग वर्ग में होने वाली प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चेयरमैन विनय चौरसिया ने कहा कि ताइक्वांडो एक शारीरिक दक्षता के साथ मानसिक दक्षता वाला खेल है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।