फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 15 दिन बढ़ी संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अवधि

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधूरे काम को पूरा करने के लिए जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अवधि 15 दिनों तक बढ़ा दी गई है। अब 1246 टीमें जिले भर में 15 नवंबर तक गांवों में जागरूकता अभियान चलाएंगी। इस अवधि में लोगों को न सिर्फ संक्रमित बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा, बल्कि जो अधूरे काम है। उसे भी विभागीय स्तर पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 30 अक्तूबर को अभियान का समापन होने के बाद संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अवधि 15 दिन और बढ़ा दी गई है। एक महीने तक चले अभियान के दौरान गठित 1246 टीमें गांवों में जाकर संक्रमित बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा टीमें घर-घर सर्वे करती हैं और फागिंग के साथ चिन्हित मरीजों की जांच और उपचार भी की जाती है।जिले में गठित टीमों के लचर रवैये के कारण अभियान एक माह की अवधि में पूरा नहीं हो सका। टीमें कई गांवों में पहुंची ही नहीं और मरीजों को भी चिह्नित नहीं किया। ऐसे में अब एक नवंबर से 15 नवंबर के बीच अभियान की अवधि बढ़ाई गई है। जिसके माध्यम से इन छूटे व अधूरे कामों को विभागीय कर्मियों के द्वारा पूरा किया जाएगा। टीमें गांव गांव जाकर लोगों को बीमारी के प्रति जागरुक करेगी। हाल ही में बेमौसम बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के बाद से संक्रमित बीमारी तेजी से पांव पसारते हैं। इसमें डेंगू, मलेरियां, वायरल फीवर तेजी से होता है।

इनसेट:
रोकथाम और जागरूकता पर विशेष जोर:
बुखार, डेंगू, मलेरिया और कालाजार जैसी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जा रही हैं। वे साफ-सफाई के महत्व के बारे में लोगों को बता रही हैं। कूलर व गमलों में पानी जमा न होने दे। अभियान के दौरान संदिग्ध मरीजों की भी जांच की।
विज्ञापन




वर्जन:
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अवधि बढ़ाई गई है। यह अभियान अब 15 दिन और चलेगा। इससे पहले यह अभियान 1 से 30 अक्तूबर तक संचालित हुआ है। अब इसकी अवधि 15 नवंबर तक कर दी गई है। - डॉ. ओपी शुक्ला, सीएमओ भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें