फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साढे चार लाख का आभूषण हड़पने का लगाया आरोप, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के नेहरू नगर वार्ड 9 निवासी आभूषण व्यापारी विशाल वर्मा से रविवार को 31 ग्राम सोने की ठगी हो गई है। पीड़ित ने कुसौड़ा निवासी रोहित पर ठगी करने का आरोप लगाया है और कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। सोने की कीमत करीब साढे चार लाख रुपये है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि नेहरू नगर निवासी विशाल वर्मा की ठेका गली में उनकी दुकान है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि 25 अक्तूबर 2026 को कुसौड़ा निवासी रोहित वर्मा उनकी दुकान पर आया और एक ग्राहक के लिए तुरंत सोने के आभूषणों की आवश्यकता बताई। विशाल के पिता बीमार होने के कारण उनके पास उस समय सोना उपलब्ध नहीं था। जिस पर रोहित ने अपनी जिम्मेदारी पर कहीं और से सोना दिलवाने का आग्रह किया। उसने तुरंत नकद भुगतान का वादा भी किया था। जिसके बाद विशाल ने वार्ड नंबर नौ स्थित नेहा ज्वेलर्स के राजकुमार वर्मा से 31 ग्राम 440 मिली सोना उधार लिया। इसमें सोने की चेन, लॉकेट, झाली, झुमका और अंगूठी शामिल थी। यह सोना उन्होंने रोहित वर्मा को भरोसे पर दे दिया। आरोप है कि रोहित ने बोला था कि वह ग्राहक को आभूषण दिखाकर दो-तीन घंटे में वापस आएगा। सोना बिक गया तो वह पैसे देगा, अन्यथा आभूषण वापस कर देगा। इस बीच रोहित गायब हो गया। अब उसका नंबर भी बंद आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जिसमें धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें