फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक पर फंसा डंपर, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-रामबाग रूट स्थित पकलोल रेलवे फाटक पर रविवार को एक डंपर फंस गया। इससे कोइरौना-कलिंजरा मार्ग पर पर तीन घंटे तक आवागमन ठप होने से जाम लग गया। जेसीबी से किसी तरह डंपर को हटाया गया तब आवागमन बहाल हो सका। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड और हंडिया स्टेशन के बीच तीसरे चरण में शेष रह गए दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम की ओर से एक साथ मिट्टी, गिट्टी, ट्रैक बिछाने, ट्रैक प्वाइंट को दुरुस्त कराने जैसे कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। पकलोल गेट से अतरौरा रेलवे हाल्ट की ओर कार्य की गति काफी धीमी होने से आए दिन इस तरह की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है। ट्रैक को बिछाने के लिए दो सप्ताह पूर्व उक्त फाटक की खुदाई कर बोल्डर डलवाया गया था तब तक बारिश शुरू हो जाने से मौके पर दलदल हो गया। रविवार को अपराह्न तीन बजे गिट्टी गिराने जा रहे डंपर फाटक के समीप फंस गया। इससे छह बजे तक मार्ग पर आवागमन ठप रहा। छह बजे के बाद आवागमन बहाल हो सका। उक्त फाटक पर्यटन स्थल सीतामढ़ी को जोड़ने वाले कोइरौना-कलिंजरा प्रमुख मार्ग से जुड़ा है और लगभग 50 से अधिक तटवर्ती गांवों के लोगों का भी आवागमन होता है।
डीघ ब्लॉक कार्यालय, सीतामढ़ी मंदिर, कई गंगा घाट, तटवर्ती क्षेत्र के अंतिम गांव छेछुआं-धनतुलसी, कटरा तक पहुंचने के लिए वाहनों का क्रम नहीं टूटता। जाम में फंसे आनंद कुमार, रामनिहोर, तिलकधारी, रामउजागिर आदि ने बताया कि दोहरीकरण में विभिन्न कार्यों को पूरा कराने के नाम पर ठेकेदार मनमानी ढंग से मिट्टी और गिट्टी की ढुलाई ओवरलोडिंग करते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से तैनात प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि फाटक पर डंपर धंसने की जानकारी होने पर जेसीबी से उसे निकलवाकर जाम समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें